धोखाधड़ी से जमीन बेचने का मामला, फर्जी सौदे में एक और आरोपी पुलिस गिरफ्त में
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 07:43 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने धोखाधड़ी करके जमीन बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने धोखाधड़ी करके जमीन बेचने के आरोपी सेवा राम वासी हथीरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस वर्ष 2024 में को दी अपनी शिकायत में राजीव गौड़ व अन्य वासीयान हथीरा ने बताया कि उनके पूर्वजों ने लगभग 1835 ई में गांव हथीरा में जमीन रहन ले रखी थी और उसी समय से जमीन का कब्जा उनके पूर्वजों के पास था। तब से उनके पूर्वज उस जमीन पर कास्त करते आ रहे हैं। वर्ष 2023 में जोगिन्द्र सिंह की मृत्यु हो गई थी। जोगिन्द्र सिंह के भाई और अन्य आरोपियों ने मिलकर जोगिन्द्र सिंह के स्थान पर अन्य व्यक्ति खड़ा करके करीब 3 कनाल जमीन ईश्वर चंद वासी जोगना खेडा को बेच दी। जिनकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई।
जांच के दौरान 22 जनवरी 25 को मामले के आरोपी सुरेन्द्र कुमार वासी हथीरा को गिरफ्तार कर लिया था। 30 जनवरी 25 को आरोपी ईश्वर चंद वासी जोगना खेडा को गिरफ्तार कर लिया था। 17 मई 25 को आरपी डिप्टी कुमार वासी हथीरा को गिरफ्तार कर लिया था। 13 अप्रैल 26 को मामले की आगामी कारवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह की टीम ने मामले के एक और आरोपी सेवा राम वासी हथीरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)