फर्जी आरसी रैकेट में हुई एक और गिरफ्तारी, करनाल आतंकी मामला से जुड़े हैं तार

6/2/2022 5:29:07 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र): करनाल में पकड़े गए आतंकवादियों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया था, उसका फर्जी रजिस्ट्रेशन भी यमुनानगर के उसी फर्जी आरसी घोटाले का हिस्सा है, जिसमें करीब एक हजार गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन किए गए थे। यमुनानगर की सीआईए टीम ने इस मामले में अंबाला निवासी नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में नितिन शर्मा ने बताया कि उसने 70 गाड़ियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया था। पुलिस को उम्मीद है की इस मामले में कई बड़े खुलासे  हो सकते है। 

अंबाला के नितिन शर्मा ने यमुनानगर से बनवाई थी फर्जी आरसी

यमुनानगर जिले में हुए सबसे बडे आरसी घोटाले में भले ही कई लोगों को जमानत मिल गई है, लेकिन यहां से तैयार हुई आरसी अब आतंकी भी इस्तेमाल कर रहे है। दरअसल करनाल जिले में पकड़े गए आतंकियों से जो फर्जी आरसी मिली थी, वो यमुनानगर इलाके की निकली थी।  जांच के बाद पता चला कि यह दोनों आरसी  यमुनानगर के गांव देवघर के लोगों के नाम पर थी। लेकिन पुलिस ने पाया कि अंबाला जिले के साहा का रहने वाला नितिन शर्मा भी इस पूरे मामले में शामिल है। उसने दिल्ली के पवन नामक व्यक्ति से 13 गाड़ियां खरीदी थी। उनमें से 7 गाड़ियां जम्मू के राम नारायण जलवा को दी। जलवा ने यह गाड़ियां आतंकवादियों को दी थी। आतंकी पंजाब से हरियाणा के रास्ते इन्हीं गाड़ियों में हथियार रखकर सप्लाई कर रहे थे। जिन्हें करनाल पुलिस ने बीते दिनों पकड़ा था। 

करनाल में आतंकियों के पास से मिली आरसी अंबाला निवासी नितिन ने ही तैयार की थी। नितिन ने 70 फर्जी आरसी तैयार की थी और अब पुलिस नितिन से इन आरसी के बारे में पूछताछ कर रही है कि इन लोगों ने यह आरसी कहां-कहां दी है और इन आरसी के सहारे कौन-कौन से वाहन चल रहे हैं। अब पुलिस दूसरे आरोपी राम नारायण को भी यमुनानगर लाने की बात कह रही है, जिसके आने के बाद और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai