यमुनानगर में एक और बैंक अधिकारी मिला कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव पेशेंट की संख्या हुई 21

6/30/2020 2:01:30 PM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में जहां 4 दिन पहले एक बैंक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसी समय सभी बैंक कर्मचारियों के सैंपल भेजे गए थे जिसमें आज रिपोर्ट आने पर उसी बैंक का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

यमुनानगर की शुगर मिल स्थित एसबीआई शाखा में कार्य करने वाले व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इसी बैंक से यह दूसरा मामला है। एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि इससे पहले 26 जून को एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति हुड्डा सेक्टर 17 का रहने वाला है और उनके इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया गया है। इस तरह यमुनानगर जिला में अब तक 66 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। और आज 11 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और इस समय 21 एक्टिव पेशेंट अस्पतालों में दाखिल हैं।

अभी तक यमुनानगर में पोजिटिव पाए गए 100 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं जिसके बाद यमुनानगर में पेशेंट रिकवरी रेट 81.3 प्रतिशतहो गया है जो कि स्वास्थ्य विभाग के लिए संतोष की बात है

Isha