हरियाणा में एक और काेराेना केस आया सामने, अब 22 संक्रमित

3/30/2020 1:03:53 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): देश में काेराेना वायरस से पीड़ित मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। अब हरियाणा के फरीदाबाद जिला में कोरोना पाॅजेटिव का एक और मामला सामने आया है। इसके बाद जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजाें की संख्या 4 पहुंच गई। यह मामला थाना सूरजकुंड क्षेत्र का है।

हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रूकने का नाम नहीं ले रही है। फरीदाबाद की एक महिला पॉजिटिव मिली है। जो एक निजी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर उस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।  जिसके बाद प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 22 हो गई है।

पति को भी आइसोलेशन में रखा
सूत्रों के मुताबिक महिला सूरजकुंड क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है, जबकि उसका पति एमएनसी कंपनी में काम करता है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पति को भी संक्रमण हुआ है या नहीं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उसे भी आइसोलेशन पर ले लिया है। फरीदाबाद सिविल अस्पताल के सीएमओ डा. कृष्ण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमित लोगों की संख्या अब 4 हो गई है। 

Edited By

vinod kumar