दहेज की बली चढ़ी एक और बेटी, ससुराल पक्ष पर फांसी लगा मारने का अारोप(VIDEO)

7/7/2018 3:17:13 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): प्रदेश में अाए दिन विवाहिताएं देहज की बली चढ़ रही हैं। एेसा ही एक मामला भिवानी से सामने अाया है, मृतका परिजनों का अारोप है कि  नवविवाहिता को दहेज के लिए कुछ दिन प्रताड़ित किया गया, जब दहजे लोभियों की मांग पूरी न होने पर उसे जाम से मार कर फांसी के फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।  

जानकारी के अनुसार 20 वर्षिय मृतका की शादी इसी साल 12 मार्च को भिवानी के  लाजपत मार्ग निवासी सत्यनारायण के साथ हुई थी, जो रेलवे विभाग में गेटमैन के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि शादी की चंद दिनों बाद ही प्रियंका के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताङित करने लगे। अपनी बहन की खुशी के लिए उसके भाई रिषी ने एक बार फिर दहेज दिया, लेकिन कार ना दे पाने के कारण उसकी बहन को उसके ससुराल वाले प्रताङित करते रहे।

प्रियंका के भाई रिषी ने बताया कि उसके पास कल शाम को उसकी बहन का फोन आया कि जल्द आओ, नहीं तो उसके ससुराल वाले उसे जान से मार रहे हैं। भाई ने मौके पर जाकर देखा तो बहन का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था, लेकिन पैर भी जमीन में टिके हुए थे। कमरे में ना कोई मेज था ना कोई कुर्सी। रिषी ने बताया कि इससे साबित होता है कि उसकी हत्या कर उसके शव को फंदे से लटकाया गया है। साथ ही भाई का आरोप है कि उसकी बहन के पैरों को करंट लगाया गया है और शव पर दो तीन जगह चोट के निशान हैं। रिषी ने बताया कि प्रियंका के पति, सास, देवर, जेठानी, ननंद व नंदोये ने मिलकर जान से मारा है।

जांच अधिकारी हीतेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लाजपत मार्ग के एक घर में महिला का शव फंदे से लटका हुआ है। उन्होने बताया कि मौके पर मृतका प्रियंका का भाई रिषी भी मौजदू था, परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Deepak Paul