आंदोलन कर रहे पंजाब के एक और किसान की मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 10:45 AM (IST)

बहादुरगढ़: 3 नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलनरत किसानों में से पंजाब के एक और किसान की बहादुरगढ़ में मौत हो गई। उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है या फिर अन्य वजह से यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपार्ट के बाद ही इसको लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव को पी.जी.आई.एम.एस. ले जाया गया है।

अभी तक बहादुरगढ़ में 4 किसानों की मौत हो चुकी है। उधर बृहस्पतिवार को भी आंदोलनरत किसानों ने अपनी मांगों को लेकर फिर से नागरिक अस्पताल के गेट के आगे सड़क पर बैठकर धरना दिया। वहीं महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी नागरिक अस्पताल के यहां धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने सरकार से किसानों की जल्द मांगों को पूरा किए जाने की पूरजोर आवाज उठाई। 

जानकारी अनुसार मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय लखबीर सिंह निवासी भटिंडा के रूप में हुई है। लखबीर टीकरी बार्डर से बाईपास तक डेरा डाले किसानों के जत्थे में शामिल था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को लखबीर की तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में पीड़ा हुई थी। किसान उसे नागरिक अस्पताल में ले गए। यहां से उसे पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक रैफर कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह किसान लखबीर ने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को ही करीब 72 वर्षीय किसान गुरजंट की मौत का मामला सामने आया था। 29 नवम्बर को स्वास्थ्य खराब होने से किसान गज्जन सिंह तो 28 नवम्बर की रात को ट्रैक्टर मैकेनिक जनकराज की कार में जलने से मौत हुई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static