दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, ससुराल वालों से तंग आकर खाया जहर

12/21/2019 4:04:44 PM

करनाल(के.सी.आर्य)- करनाल के नलीपार गांव में 24 वर्षीय महिला ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार महिला को उसके ससुराल वालों की तरफ से तंग किया जा रहा था जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई वहीं पुलिस ने पति सास ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज के लिए तंग करने का मामला दर्ज कर लिया है। 

Isha