मुंबई से सवारियां लेकर आया ड्राइवर मिला काेराेना पाॅजिटिव

5/30/2020 2:43:05 PM

कैथल (जाेगिंद्र कुंडू): कैथल में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। जिला के साैंगल गांव में आज आज सुबह एक कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आया। जिसकी हिस्ट्री मुंबई बताई गई है। जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति मुंबई में ड्राइविंग करता है।

वह यहां कई सवारियां साथ लेकर आया था। फिलहाल सभी को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर क्वारंटाइन कर दिया है। कैथल में कुल कोरोना के केसों की संख्या 18 हो गई है, जिसमें से पांच रिकवर हो गए हैं।

 

Edited By

vinod kumar