"जवाब दो हिसाब दो" अभियान में एनएसयूआई ने निकाली खट्टर सरकार की शव यात्रा

7/28/2018 3:02:14 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण):  एनएसयूआई (नेशनल यूनियन स्टूडेंट ऑफ इंडिया) हरियाणा ने आज "जवाब दो हिसाब दो" अभियान चलाया। इस अभियान के तहत हजारों की संख्या में कार्यकताओं ने पंचकूला से चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फीरोज़ खान, गीता भुक्कल,  एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु और बुद्धिराजा मौजूद रहे।

कार्यकताओं का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने चुनावी मेनिफेस्टो में बहुत से वायदे किए थे लेकिन सरकार की तरफ से वायदे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की शव यात्रा भी निकाली।
 

Rakhi Yadav