लड़ाई-झगड़े के मामले में रिश्वत ले रही थी महिला पुलिसकर्मी, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया

11/9/2023 7:12:32 PM

उचाना (प्रदीप श्योकंद) : एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर महकमें के लोग ही सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाने में लगे हुए हैं। ताजा मामला उचाना थाने का है। जहां एक महिला पुलिसकर्मी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिला कांस्टेबल को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि वीरवार को उचाना थाने में एक लड़ाई झगड़े के मामले में महिला पुलिसकर्मी प्रीति देवी सात हजार रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई। एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार से डीएसपी महेश कुमार शर्मा की टीम पहुंची और महिला पुलिसकर्मी को थाने के अंदर ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके बेटे रविन्द्र का झगड़ा खेत में उनके पड़ोसी से हो गया था और इस मामले में उसकी माता का नाम निकालने के लिए यह महिला हेड कांस्टेबल उनसे पैसे मांग रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविंद्र ने पहले 50 हजार दे दिए थे, लेकिन उनकी माता का नाम नहीं निकाला गया। आज सात हजार और देकर टीम सहित आए और महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार करवाया गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail