जुराब में नशा छिपाकर जेल में सप्लाई करता था हेड वार्डर, अमीर बनने के चक्कर में खुद पहुंचा सलाखों के पीछे

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 02:03 PM (IST)

करनाल : जिला जेल में नशा मिलने के मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने आठवें आरोपित को काबू कर लिया है। यह आरोपित जिला जेल का हेड वार्डर है। वह जुराब में नशीली गोलियां छिपाकर ले जाता था। फिलहाल यह जिला जेल की कालोनी में रह रहा है। आरोपित को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के अनुसार, रामनगर थाना में 28 नवंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट व 42 प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपित सुनील कुमार सोनीपत के गांव मलिकपुर का है।

फिलहाल वह क्वार्टर जेल कालोनी में रह रहा है। जिला जेल में वह हेड जेल वार्डर के पद पर तैनात हैं। पूछताछ में सामने आया कि जल्द अमीर बनने के लिए वह लंबे समय से जिला जेल में नशे की गोलियां सप्लाई कर रहा था। उसके पुराने कैदियों के साथ संपर्क था। जेल में नशा पहुंचाने के लिए कैदियों के जानकार वार्डर से संपर्क करते थे और फिर वह नशा जेल के अंदर जुराब में छिपाकर ले जाता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static