Rewari: असामाजिक तत्वों ने तोड़ी शहीद की प्रतिमा, ग्रामीणों में रोष

3/4/2023 11:06:10 AM

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव हालूहेड़ा में स्मारक बनाकर लगाई गई शहीद की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। शहीद की प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।


सुरेश कुमार 1994 में हुए थे शहीद 

जानकारी के मुताबिक जिले के गांव हालूहेड़ा निवासी सुरेश कुमार भारतीय सीमा सुरक्षा बल में लांस नायक के पद पर थे। 31 जनवरी 1994 को सुरेश कुमार शहीद हो गए थे। उनके सम्मान में परिवार के लोगों ने कुछ साल बाद ही स्मारक बना कर प्रतिमा लगाई थी।

परिजनों के अनुसार सुरेश कुमार की वीरांगना रामकलां देवी स्मारक पर सफाई करने जाती रहती है। बीते दिन वह स्मारक की सफाई करने गई तो शहीद की प्रतिमा की बंदूक टूटी हुई थी। प्रतिमा को खंडित करने की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में रोष फैल गया। पंचायत में हुए निर्णय के बाद शहीद सुरेश कुमार के भाई नरेश ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रतिमा खंडित करने व भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana