अंत्योदय व सामाजिक समरसता हमारी सरकार का मूल मंत्र : मनोहर लाल

2/5/2021 11:33:27 AM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंत्योदय व सामाजिक समरसता हमारी सरकार का मूल मंत्र है और महॢष वाल्मीकि की कल्पना भी राम राज्य है। जिसको चरितार्थ करने के लिए देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें महर्षि वाल्मीकि जी की कल्पना के अनुरूप विकास के पथ पर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री ने यह बात गत दिवस देर सायं अपने निवास पर आए वाल्मीकि एवं मजहबी सिख समाज के एक शिष्टमंडल से भेंट वार्ता के दौरान कही। इस शिष्टमंडल की अगुवाई मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी द्वारा की गई जबकि अध्यक्षता पंजाब के पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने की।

इस भेंट वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘वाल्मीकि प्रशस्तिकाव्यम्’ का विमोचन भी किया। अनुसंधान परिषद द्वारा प्रकाशित यह दूसरी पुस्तक है जो महॢष वाल्मीकि जी के जीवन दर्शन के बारे में आमजन को जानकारी देगी। शिष्टमंडल द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री को शॉल व सरोपा भेंट करके सम्मानित भी किया गया। इस शिष्टमंडल में संत मनशाह महाराज, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, पूर्व विधायक, हरियाणा सरकार में रहे प्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख लोग शामिल थे।

Content Writer

Manisha rana