जींद की बेटी ने चमकाया नाम हरियाणा का नाम, सेना में बनी लेफ्टिनेंट

9/28/2019 1:40:40 PM

जींद (ब्यूरो): अनूपगढ़ गांव की बेटी और जिले के गोपाल विद्या मंदिर स्कूल से विज्ञान संकाय में 12वीं की परीक्षा पास करने वाली अन्नु चहल सेना में लैफ्टिनैंट बनी है। अन्नु चहल ने सेना के दिल्ली स्थित मैडीकल कालेज से एम.बी.बी.एस. की डिग्री ली और वह सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर भर्ती हुई है।

अन्नु चहल पर शुरू से ही आर्मी में जाने का जुनून सवार था। अब सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर चयन के साथ ही उसने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। चहल की नियुक्ति महाराष्ट्र के पुणे स्थित आर्मी के कमांड अस्पताल में हुई है।

उसके पिता कृष्ण चहल जनस्वास्थ्य विभाग जींद में डब्ल्यू.पी.ओ.-1 के पद पर कार्यरत हैं। अन्नु की मां सुता रानी गृहिणी हैं। सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर अन्नु की नियुक्ति से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिवार समेत पूरे गांव को अपनी इस बेटी पर नाज है।

Isha