केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों के साथ कर रही है दुश्मनों जैसा बर्तावः अनुराग ढांडा

2/18/2024 9:25:52 PM

सोनीपत(सन्नी मलिक): देश में किसान आंदोलन को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रहीं हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार किसानों के समर्थन में बयान बाजी कर रही है तो हरियाणा सरकार किसानों को दिल्ली कूच से रोकने का प्रयास कर रही है। आज सोनीपत पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा और केंद्र सरकार किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। इसका सुबूत कुंडली बॉर्डर पर सोनिक वेपन की तैनाती है। इस वेपन की तैनाती चीन बॉर्डर पर भी नहीं की गई, जबकि हमारे देश के अन्नदाताओं को रोकने के लिए इस वेपन की तैयारी हुई है।

किसानों पर सरकार द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं जो की एक्सपायर हो चुके हैं वही रबड़ की गोलियां और पिलेट्स गोली चलाई जा रही है जो कि दुश्मनों पर चलाई जाती है, वही अनुराग ढांडा ने ईडी के सामने अरविंद केजरीवाल के पेश न होने पर कहा  कि संवैधानिक तरीके से अगर परिवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल को नोटिस देगा तो उसके सवालों का भी जवाब दिया जाएगा लेकिन इस ज्यादा एजेंसी का मकसद भाजपा द्वारा कहे जाने पर अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर डालना है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर सरकार और किसानों के बीच में एक बार फिर ठन गई है। किसान लगातार दिल्ली में प्रदर्शन करने की बात कह कर पंजाब से निकले हैं और हरियाणा सरकार ने उन्हें हरियाणा की सीमाओं पर ही रोक दिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी लगातार किसानों के समर्थन में प्रतिक्रिया दे रही है। आज सोनीपत पहुंचे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने इस पर खुलकर बातचीत की।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पर जो आप लग रहे हैं, हम उनको स्वीकारते हैं। किसान हमारे देश के अन्नदाता है अगर उनके साथ कुछ गलत होगा तो हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।  आगे भी खड़े रहेंगे उनके साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। वहीं उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि किसानों पर हरियाणा पुलिस लगातार आंसू गैस के वह गोले दाग रही है जोकि एक्सपायर हो चुके हैं। रबड़ की गोलियों के साथ-साथ पॉलेट गन चलाई जा रही है जो कि दुश्मनों पर चलाई जाती हैं। यह काम मानवता के विरुद्ध है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यापारियों के करोड़ों रुपए के कर्ज माफ कर दिए जबकि किसानों के कर्ज माफ नहीं कर रही है। 

एसवाईएल के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कई बार केंद्र और हरियाणा और पंजाब में विपक्षी दलों की सरकार भी रही है, लेकिन इस मुद्दे को किसी ने भी सुलझाने का काम नहीं किया। अगर भविष्य में हमारी सरकार केंद्र और पंजाब के साथ-साथ हरियाणा में बनेगी तो हम इस मुद्दे को सुलझा देंगे। अब तो केवल हरियाणा और पंजाब के भाईचारे को खराब करने के लिए यह मुद्दा उठाया जा रहा है। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे फिर चाहता पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा में कई नेता जो की 2019 का लोकसभा चुनाव हार चुके हैं, वह इस सीटों के बंटवारे में अड़गा डाल रहे हैं। ईडी के नोटिस का अरविंद केजरीवाल के वीडियो के सामने पेश न होने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर संवैधानिक तरीके से उन्हें नोटिस दिया जाएगा तो वह इस जांच में जरूर शामिल होंगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का मकसद जांच एजेंसी का गलत प्रयोग करके अरविंद केजरीवाल को जेल में भेजना है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal