अगर मंत्री संदीप सिंह बर्खास्त नहीं हुए, तो CM के हर कार्यक्रम में दिखाएंगे काले झंडेः अनुराग ढांडा

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 05:48 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल से संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। गौरतलब है कि तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह पर जुनियर महिला कोच ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 31 दिसंबर 2022 को मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामले में जांच के बाद करीब 8 महीने बाद 24 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की गई है।

ढांडा ने पत्र में लिखा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप सिंह ने पावर का गलत इस्तेमाल कर महिला कोच के साथ दुर्व्यवहार किया। 3 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा था कि जांच में आरोपी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। अब संदीप सिंह पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, सीएम खट्टर कार्रवाई क्यों नहीं करते। वहीं उन्होंने कहा कि अब भी वह मंत्रिमंडल में क्यों हैं। जिसके ऊपर एक महिला के यौन उत्पीड़न का आरोप हो वह व्यक्ति कैसे मंत्रिमंडल में रह सकता है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी को लेकर शनिवार को भूख हड़ताल की थी। इसके साथ ही आप नेता कहा कि जूनियर महिला कोच को यौन उत्पीड़न मामले को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में जबरदस्त आक्रोश है। वहीं ढांडा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सीएम खट्टर ने मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त नहीं किया तो आम आदमी पार्टी उनके हर कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी। अनुराग ढांडा कहा कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मंत्री संदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करें।

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

static