शूटर अंजुम मौदगिल को अनुराग ठाकुर ने अर्जुन अवार्ड देकर किया सम्मानित

5/18/2023 1:22:19 PM

चंडीगढ़ (लल्लन) : अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल को नई दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अर्जुन अवार्ड देकर सम्मानित किया। अंजुम मौदगिल व 2 अन्य कोच विदेश में होने के कारण यह पुरस्कार नहीं ले पाए थे, उन्हें खेल मंत्री ने सादे समारोह में ये अवार्ड दिए।

अंजुम मौदगिल को 2019 में अर्जुन अवार्ड दिया जाना था लेकिन विश्व कप के चलते वह अर्जुन अवार्ड से नहीं पाई थीं। 2021 में द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित हुए हॉकी कोच सरपाल सिंह ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से स्वयं प्राप्त किया जबकि 2020 द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित हुए दिवंगत टैनिस कोच नरेश कुमार की पोती शिवानी मीरचंदानी ने अपने दादा का पुरस्कार प्राप्त किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)           

Content Writer

Manisha rana