कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों में हुई नियुक्तियां

6/22/2018 10:56:08 AM

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने पार्टी को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस के राज्यस्तरीय कष्ट निवारण विभाग, संचार विभाग व प्रचार-प्रसार विभाग का गठन करके उनके प्रमुखों की नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं विभागों व प्रकोष्ठों के इंचार्ज तरुण भंडारी ने बताया कि डा. एस.एल. शर्मा (फरीदाबाद) को कष्ट निवारण विभाग, कर्मराज खटाना (गुडग़ांव) को संचार विभाग तथा बालमुकंद शर्मा (जीन्द) को प्रचार-प्रसार विभाग का चेयरमैन नियुक्ति किया है। 
 

Rakhi Yadav