उचाना में बाईपास निर्माण के लिए 57.35 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति

6/12/2018 1:46:49 PM

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उचाना जिला जींद में दक्षिण बाईपास के निर्माण के लिए 57.35 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीएम ने दिल्ली-फिरोजपुर लाइन पर एल.सी. संख्या 168 पर सीमित ऊंचाई सब-वे (एल.एच.एस.) के निर्माण के लिए 7.37 करोड़ रुपए की राशि की भी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। 
 

Rakhi Yadav