Haryana में जीना दुश्वार! जहरीली हवा में घुट रहा दम, 4 शहरों में AQI 400 पार...जानें अपने शहर का हाल

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 01:03 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में पराली जलाने के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़कर 689 हो गए हैं। हरियाणा के 4 शहरों पानीपत, करनाल, जींद और रोहतक में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। यहां AQI 400 के पार पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक 10 शहर ऐसे हैं जहां हवा की गुणवत्ता खराब है। इन 10 में से 4 शहरों में AQI 300 से ऊपर है जिसमें कुरुक्षेत्र, धारूहेड़ा, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, सोनीपत और सिरसा में AQI 200 से ऊपर है। इन शहरों में सुबह के समय स्मॉग का असर देखा जा सकता है। वहीं नेशनल हाईवे से गुजरते समय खेतों में पराली जलती हुई देखी जा सकती है लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इनका कोई जिक्र नहीं है। 

PunjabKesari

वायु प्रदूषण से इन बीमारियों का खतरा

  • अस्थमा
  • फेफड़ों का कैंसर
  • हार्ट अटैक
  • बच्चों में सांस की दिक्कत
  • क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज 
     

    (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static