बेटे को नौकरी देने का लालच देकर महिला से दुष्कर्म, अारोपी गिरफ्तार (VIDEO)

1/23/2018 11:06:33 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के अारोप में एक युवक को गिऱफ्तार किया है। आरोपी महिला से उसके बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं अारोपी महिला से 5 लाख रुपए की ठगी भी कर चुका है। पुलिस ने अारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एसएचओ कुलदीप देसवाल ने बताया की 19 जनवरी को गोहाना क्षेत्रवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का अारोप है कि दिल्ली के निवासी पवन कुमार ने उसको लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर अारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आए अारोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।