लवली हत्याकांड : तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी,सात लोगों पर लगे हैं आरोप

8/16/2022 10:54:40 AM

अंबाला: डडियाना गांव में हुए लवली हत्याकांड के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। बता दें कि पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को दी शिकायत में सात लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए गए थे। जिसमें पुलिस की ओर से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले की जा चुकी थी। सातवां आरोपी अभी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने शनिवार शाम को सदर थाना सिटी के समक्ष जमकर बवाल काटा था।

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने मानव चौक पर करीब दो घंटे जाम लगाया था। पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला था। इसी मामले में रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पकड़े गए छह आरोपियों में बलराम, गुलशन, गौतम, रामचंद्र, रामनाथ, रामेश्वर शामिल हैं। मामले में नामजद सातवां आरोपी विकास अस्पताल में उपचाराधीन है। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

 

Content Writer

Isha