नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला ग्रंथी गिरफ्तार

2/9/2019 11:39:25 AM

कैथल(सुखविंद्र): गुरुद्वारे में माथा टेकने आने वाली चौथी व 5वीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी ग्रंथी निवासी घग्गड़पुर को लेडी सहायक उपनिरीक्षक धनपति देवी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि थाना चीका क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्राएं सायं के समय गुरुद्वारे में माथा टेकने जाती थीं। गुरुद्वारे में मौजूद ग्रंथी छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। ग्रंथी की हरकतों से परेशान छात्राओं ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने ग्रंथी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

Deepak Paul