पहले झूठे रेप केस में फंसाया फिर समझौते के लिए 1 लाख रूपए लेते हुए गिरफ्तार(VIDEO)

7/5/2020 2:35:36 PM

समालखा (राकेश) : झूठे रेप केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत पर शहर के पुराना थाना रोड पर शाम के समय पुलिस ने एक एजेंट के कार्यालय पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला, उसके साथी को एक लाख रूपये के साथ काबू कर लिया। नोटों पर शिकायतकर्ता ने अपने हस्ताक्षर किए हुए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने शनिवार को अदालत पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेजा गया। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी हरविन्द्र सिंह के मुताबिक एल.आई.सी. एजैंट का काम करने वाले शहर के कालीरामना वासी बलराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुराना थाना रोड पर उसका कार्यालय है। गांव भोड़वाल माजरी वासी राजेन्द्र उसके पास काम करवाने आता था और कई बार उसके साथ एक महिला भी ऑफिस में आई थी। उन्होंने बताया कि 20 मई को वह उक्त महिला को लाया, लेकिन उस वक्त वह आफिस में नहीं था। कुछ देर पहुंचने पर मैंने दोनों को अश्लील हरकतें करते देख लिया। राजेन्द्र के कहने पर उक्त महिला ने मेरे साथ भी अश्लीलता शुरू कर दी और मना करने पर भी नहीं मानी। 

इसके बाद राजेन्द्र ने महिला के साथ मिलकर रेप के झुठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी। इसी एवज में एक नया मोबाइल और पांच हजार रुपए भी ले चुके हैं। दोनों आरोपियों ने बलराज से पांच लाख रूपये की मांग की थी। जिसमें एक लाख रूपये शुक्रवार को देने थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया तथा पुलिस को इसकी शिकायत दी।

शिकायत के बाद उन्होंने टीम बनाते हुए रेड के निर्देश दिए। दोनों आरोपी पैसे लेने पहुंचे और बलराज ने अपने हस्ताक्षर किए हुए 5-5 सौ रूपये की दो गड्ढी उन्हें दे दी। वहीं इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। थाना प्रभारी हरविन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Shivam