मंडी में धान की आवक हुई तेज, उठान न होने से लगा जाम

12/3/2019 4:58:29 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान के भाव में तेजी आने से मंडी में भी धान की आवक तेज हो गई है पिछले कई दिनों से बासमती धान के भाव 25 सो से 27 सो तक बिक रहा था लेकिन पिछले दो दिनों ने गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान का भाव 29 सो से लेकर तीन हजार तक बिक रहा है धान के भाव में आई तेजी से किसानो के चेहरे पर भी रौनक लोट आई है।

जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में इन दिनों धान की फसल का सीजन जोरो पर है। धान लेकर आ रहे किसानों का कहना है अबकी बार गोहाना की अनाज मंडी में उनकी फसल के भाव 25 सो से 27 सो तक बिक रहा था लेकिन पिछले दो दिनों ने गोहाना की अनाज मंडी में बासमती धान का भाव 29 सो से लेकर तीन हजार तक बिक रहा है। धान के भाव तेज होने से किसानो को फ़ायदा होगा और उनकी लागत भी पूरी हो सकेगी। भाव कम मिलने से किसानो की लागत भी पूरी नहीं हो पा रही थी और कुछ दिन पहले हुई बारिश से किसानो की फसलों को भारी नुकसान भी हुआ था, लेकिन अब बासमती के भाव में तेजी आने से किसानों को फ़ायदा होगा।

 

कहते हैं कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं चलता। इस बार बेमौसम बारिश ने किसानों के सपनों को कई बार चकनाचूर जरुर किया मगर इस बार फिर मंडी में धान की फसल के अच्छे भाव मिलने से किसानों के चेहरों पर मायूशी पर रौनक लोट आई जिससे किसानों के सपनों को पर लग गए। इन दिनों अगर गोहाना की अनाज मंडी में देखा जाए तो धान की आवक इस कदर है कि मंडी परिसर के अलावा मार्किट कमेटी कार्यालय तक धान ही धान अटा पड़ा है और साथ ही धान के भाव ने भी किसानों के अरमानों को एक बार फिर जिंदा कर दिया है। गोहाना की नई अनाज मंडी मे इस समय बासमती धान का भाव तीन हजार तक पहुंच गया है जो कि इस सीजन का सबसे अधिक भाव है और मंडी में भाव अच्छे मिलने से किसान भी अपनी फसल को जल्दी मंडी में लेकर बेच रहे है। 

Isha