गीता जयंती महोत्सव में हुआ ढाई करोड़ की लाइट एंड साउंड लेजर शो (video)

11/26/2017 8:24:04 PM

कुरुक्षेत्र(विनोद): आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में लाइट एंड साउंड लेजर शो का शुभारम्भ किया। ब्रह्मसरोवर में ढाई करोड़ की कीमत से लाइट एंड साउंड शो स्थापित किया गया। अगले 6 दिनों के लिए लाइट एंड साउंड शो अाम लोगों के लिए अायोजित किया जाएगा।

आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा कुरुक्षेत्र में महोत्स्व में लाइट एंड साउंड लेजर शो शुरु किया। इस लेजर मल्टी मीडिया शो में महाभारत के विभिन्न आयामों को दिखाया जाएगा ताकिं अधिक से अधिक लोग गीता से जुड़े और डिजिटल रूप में भी देख सकें। इसे शो के जरिए बनी अलौकिक दृश्यों को देखकर हर पर्यटक दंग रह गए।