धारा 370 खत्म करने का काम करेंगे जरुर: नायब सैनी

5/25/2019 1:29:08 PM

रादौर(कुलदीप सैनी): लोकसभा चुनावों से पहले जहां एक ओर जम्मू-कश्मीर में  लागू धारा 370 को खत्म करने को लेकर सभी दलों में काफी हल्ला रहा, वहीं रादौर पहुंचे कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा विजय प्रत्याशी नायब सैनी ने मीडिया द्वारा पूछे सवाल पर कहा कि भाजपा  अपने एजेंडे पर कार्य करेगी। पार्टी ने धारा 370 को खत्म करने की बात की है, तो हम इसे अवश्य खत्म करेंगे । सैनी के इस ब्यान के बाद निश्चित तौर पर सियासी दलों में धारा 370 को लेकर एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ सकती है।



वही सैनी ने कहा की विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश में भाजपा अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी। कुरुक्षेत्र लोकसभा के सभी 9 हलकों में  भाजपा के विधायकों को जीताकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेजने का काम करेंगे। वहीं उन्होंने कहा की जनता की समस्याओ को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का काम करूंगा। बतादें की सैनी रादौर में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओ का आभार जताने पंहुचे है। कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित करने के बाद सैनी ने शहर में पैदल विजय जलूस निकालते हुए जनता का आभार व्यक्त किया है।

kamal