बच्ची से दरिन्दगी का मामला: गिरफ्तार आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे(video)

6/6/2018 8:30:10 PM

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): पूर्व कांग्रेस मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाउस पर 6 साल की बच्ची से दरिन्दगी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि तीन दिन पहले पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाऊस पर छ: साल की बच्ची जिसका रेप हुआ था, उसका गला रेता हुआ शव बरामद हुआ। बच्ची से हुई बर्बरता से गैंगरेप तक की भी आशंका जताई जा रही थी, लेकिन आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने घटना का चौकाने वाला रहस्य आरोपी के मुंह से उगलवा लिया।



यमुनानगर एसपी राजेश कालिया ने बताया कि इस मामले में राजस्थान के जैसलमेर के पास के रहने वाले आरोपी देवी सिंह ने बच्ची के साथ बर्बरता की थी, जोकि उसी फार्म पर घोड़ों के डॉक्टर के सहायक का काम करता था। आरोपी ने बच्ची को घोड़े को लगाने वाला इंजेक्शन लगा कर उसे बेहोश किया। उसके बाद आरोपी देवी सिंह ने ही नशे की हालत में बच्ची के साथ तीन बार रेप किया।

(VIDEO: पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म हाऊस के पास खेतों में मिला बच्ची का शव, गैंग रेप की आशंका)

(यमुनानगर में बच्ची के साथ रेप व हत्या मामला: हिरासत में लिए गए चार संदिग्ध)

एसपी ने बताया कि आरोपी यह दुष्कर्म करने के बाद काम पर लौट गया। आरोपी ने तीन घंटे बाद दुबारा बेसुध बच्ची के साथ रेप किया और रात का खाना खाने के बाद तीसरी बार रेप किया, इसके बाद उसने बच्ची को जिंदा देखा तो उसका गला रेत कर हत्या कर दी। इंजेक्शन के  असर से बच्ची सात-आठ घंटे बेसुध रही और आरोपी उसकी अस्मत रौंदता रहा।

विकृत मानसिकता वाला इंसान है आरोपी देवी सिंह
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। एसपी ने यह भरोसा दिलाया कि पुलिस हर पहलू को पूरे विस्तार से माननीय कोर्ट के समक्ष रखेगी ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। एसपी ने बताया कि देवी सिंह विकृत मानसिकता का इंसान है और इसका पहले भी किसी जिले में इस तरह का क्रिमिनल रिकार्ड रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
 

Shivam