कलाकारों ने नृत्य से विश्व शांति का संदेश दिया

2/9/2019 11:33:12 AM

फरीदाबाद(गोयल): 33वें अंतर्राष्टीय सूरजकुंड मेले में शुक्रवार को देसी और विदेशी कलाकारों ने अपने नृत्य से विश्व शांति का संदेश दिया। महाराष्ट्र व जिम्बावे के कलाकारों ने कहा कि दुनिया में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती जा रही है। शांति को कायम रखना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कलाकारों का फर्ज है कि वह अपने नृत्य के माध्यम से विश्व शांति का संदेश फैलाएं। महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा मंगला गौड़, ङ्क्षडडी, लावणी, कोहली लोक नृत्य और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य के दौरान कलाकारों द्वारा कई हैरतंगेज करतब भी दिखाए गए। वहीं जिम्बाबे और श्रीलंका के लोक कलाकारों ने नृत्य व मनभावन गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। पीले परिधानों में सजे जिम्बाबे के कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति का परिचय दिया।

इसके बाद श्रीलंका का मंगुल बेरा, पूजा डांस, रबान डांस, नागा गुरूलू, मयूर डांस, गीनी शिशिला डांस, टी डांस, थेलमे डांस आदि की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने पर्यटकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीलंका हाई कमिश्नर की मिनिस्टर ऑफ कमॢशयल उपेखा सम्रातुंगा ने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली व गौरवान्वित महसूस कर रही हैं कि उन्हें भारतीय संस्कृति के छुए-अनछुए पहलुओं से रू-ब-रू होने का मौका मिला। 
 

Deepak Paul