Lok Sabha Elections: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज हरियाणा में, करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

3/10/2024 9:38:29 AM

कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज कुरुक्षेत्र धर्मनगरी पहुंचेंगे, जहां वे लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। दोनों नेताओं द्वारा इस आगाज के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रचार कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसके तहत इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता मिलकर गांव-गांव में कार्यक्रम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा में दो महीने तक डटेंगे और जनता से वोटों की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराने का काम करेगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana