अरविंद केजरीवाल के तर्क पर विज ने ली चुटकी

2/17/2017 4:37:32 PM

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय):दिल्ली के विधायकों की सैलरी में 400 फीसदी का इजाफा करने के पीछे केजरीवाल का यह तर्क देना कि ऐसा नहीं होने पर विधायक भ्रष्टाचार करने लगेंगे, जिसको लेकर राजनैतिक हमलें होने शुरू हो गए है। इस पर स्वास्थ्यमंत्री अनिलविज ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि ऐसे में केजरीवाल के उस वायदे का क्या होगा जिसमें उन्होंने खुद को इमानदार लोगों की पार्टी होने का दावा किया थाऔर लोगों ने तरह तरह के सब्जबाग दिखाने का काम किया था। अनिलविज की माने तो आमआदमी पार्टी जनता से किए अपने वायदों से उल्टकाम कर रही है और केजरीवाल की असलियत लोगों के सामने आ चुकी है। 

स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने आई.एन.एल.डी. नेता अभय सिंह चौटाला के उस ब्यान पर भी उन्हें ललकारने का काम किया, जिसमें अभय चौटाला ने खुद पार्टी वार्करों के साथ एस.वाई.एल. नहर खोदने का दावा किया है। विज बोले कि अगर नहर खोदकर पंजाब से पानी लाया जाता है तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन आई.एन.एल.डी. एस.वाई.एल. नहर पर फोटो सैशन करवाकर घर लौटने की बजाए नहर खोदकर ही दम लें सिर्फ फोटों खिंचवाकर हरियाणा का नामडिबोने का काम न करें।