विकास की दृष्टि से खूंखार आदमी अरविंद केजरीवाल: अशोक तंवर

3/25/2018 11:09:34 PM

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): हरियाणा में चुनावी रैलियों का दौर शरू हो गया है। चुनावी हुंकार भरने आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हरियाणा बचाओ रैली पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने जमकर निशाना साधा। तंवर ने केजरीवाल की रैली पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली को बर्बाद करने का श्रेय अगर किसी को जाता है वो केजरीवाल है। तंवर ने कहा कि विकास की दृष्टि से खूंखार आदमी अरविंद केजरीवाल है, दिल्ली में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं आया। 



उन्होंने कहा पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल मिले हुए हैं, गुजरात में भी दोनों ने मिलकर चुनाव लड़ा। चाहे इनेलो, बीजेपी हो,  आप हो या अकाली दल सबकी उत्पत्ति कांग्रेस के खिलाफ हुई और सभी लोगों को गुमराह कर रहे हैं।


तंवर ने कहा कि केजरीवाल लोगों को इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने पहले अन्ना हजारे इस्तेमाल किया फिर योगेंद्र यादव, फिर थोड़े दिन बाद माफी मांग ली जाती है। 

Punjab Kesari