दिग्विजय के प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बन मैदान में उतरे केजरीवाल

4/30/2019 11:53:02 AM

सोनीपत(पवन राठी): लोकसभा चुनाव में जोर आजमाईश करने के लिए राजनीतिक दलों की होड़ शुरू हो गई है। विभ्भिन्न दलों के प्रत्याशी जनता के बीच अपनी बातों को रखने व वोट के खातिर लोगों को लुभाने के लिए स्टार प्रचारकों का सहारा लेकर रोड शो, दौरे व रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज सोनीपत में आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद दुष्यंत चौटाला जेजेपी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला का प्रचार करने के लिए रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान आम आदमी व जेजेपी दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई।



बता दें कि आम आदमी पार्टी व जेजेपी के बीच हरियाणा लोकसभ्भा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ है, जिसमें सात सीटों पर जेजेपी के उम्म्मीदवार हैं, वहीं तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार है। जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला सोनीपत सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं, जो कांग्रेस प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को टक्कर देंगे। आज सोनीपत में होने वाला रोडशो शहर में मुख्य चौराहों से गुजरेगा। वहीं रोडशो के बाद दोनों नेता दुष्यंत चौटाला व अरविंद केजरीवाल सोनीपत से करनाल व कुरुक्षेत्र व अंबाला जाएंगे।

Shivam