अरविंद शर्मा और मनीष ग्रोवर का पूर्व सीएम पर निशाना, बोले- सत्ता में आने के सपने देखना छोड़ दे हुड्डा परिवार

3/7/2024 4:14:39 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार कई करोड़ों रुपए की परियोजनाएं जनता को समर्पित की है। वहीं, रोहतक लोकसभा को भी 509 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मिली है। जिनका मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल उद्घाटन व शिलान्यास किया।

इस कार्यक्रम में रोहतक से भाजपा के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मौजूद रहे। दोनों ही नेताओं ने भूपेंद्र हुड्डा परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार सत्ता के सपने देखना छोड़ दे। क्योंकि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा की जनता का विश्वास मनोहर लाल में है। जिसके चलते तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

वहीं दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अधिकारियों को धमकाने के वायरल वीडियो को लेकर भी दोनों नेताओं ने जमकर खिंचाई की और बोले भाजपा के राज में अधिकारी किसी नेता की जूती नहीं उठाते, वो जनहित के काम करते हैं और इस तरीके से अधिकारियों को धमकाना उनकी इस पुरानी मंशा को दर्शाता है जो ये अपनी सरकार के दौरान अधिकारियों के साथ किया करते हैं। वहीं मनीष ग्रोवर ने तो दावा कर दिया कि रोहतक लोकसभा की सीट एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal