हरियाणा में ग्रामीणों ने किया अरविंद शर्मा का विरोध; बोले- 5 साल बाद हो रहे दर्शन, वापस लौटे बीजेपी प्रत्याशी

4/6/2024 4:15:44 PM

रेवाड़ी/कोसली (महेंद्र भारती): लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो वहीं बीजेपी को एक नहीं बल्कि कई जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

रोहतक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा को रोहतक लोकसभा की कोसली विधानसभा के गांव सुधराना में प्रचार के दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार सांसद महोदय चुनाव जीतने के बाद पांच साल बाद गांव में दर्शन दे रहे हैं। काफी देर तक ग्रामीणों ने सांसद का विरोध किया।

इस दौरान उनके साथ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी मौजूद रहे। ग्रामीणों को भाजपा समर्थकों द्वारा समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन ग्रामीणों का विरोध जारी रहा जिसके चलते डॉ अरविंद शर्मा को प्रचार किए बगैर ही वापस लौटना पड़ा।

बता दें कि हिसार में रणजीत चौटाला, सोनीपत में मोहनलाल बड़ौली भाजपा प्रत्याशियों को विरोध का सामना करना पड़ा था।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Editor

Nitish Jamwal