प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, 2024 के चुनाव में तख्ता पलटने की दी चेतावनी

10/18/2023 5:51:44 PM

डेस्क: प्रदेश भर के आशा वर्कर्स इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन किया किया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह 2024 के चुनाव में सरकार का तख्ता पलटने का काम करेंगी।

टोहाना(सुशील): जिले भर की आशा वर्क्स ने पंचायत एवम विकास मंत्री देवेंद्र बबली के कार्यालय के बाहर 24 घटे का महापड़ाव डाल दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों की सुनवाई नहीं की तो 2024 में सरकार का तख्ता पलट करने काम करेंगे और दशहरे के दिन विधायकों का पुतला दहन किया जाएगा। यह धरना जिला अध्यक्ष शीला शकरपुरा के नेतृत्व में किया गया।

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा में आशा वर्कों का विरोध प्रदर्शन आज 72 वे दिन भी लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के चलते अब आशा वर्कर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर लगातार 24 घंटे का प्रदर्शन करने जा रही हैं। यह धरना चल 1:00 बजे तक जारी रहेगा। जिसके तहत पूरी रात आशा वर्कर धरना स्थल पर गुजारेंगी और नवरात्रों के चलते भजन कीर्तन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगी। इस धरने प्रदर्शन में करीब हजार आशा वर्कर्स शामिल है और उनके हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

करनाल: जिले भर में अपनी मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका कहना है कि अभी उन्हें 4 हजार रुपए के आस पास वेतन मिलता है और कुछ इंसेंटिव, ज्यादा से ज्यादा एक आशा वर्कर्स 8 हजार रुपए महीने का कमा पाती है, जिसमें घर का गुजारा नहीं होता है। सरकार से कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन सरकार कोई हल नहीं निकाल रही है। सरकार बातों को आगे खींचती जा रही है। जिसके चलते अब तक हड़ताल के 73 दिन हो चुके हैं।

अंबाला(अमन): शहर में आज  प्रदर्शन जारी रखते हुए आज आशा वर्कर्स द्वारा विधायक असीम गोयल की कोठी के बाहर महापड़ाव रखा गया व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इन दौरान मीडिया से बात करते हुए आशा वर्कर्स ने बताया कि लगभग तीन से चार महीने होने को आए हैं, लेकिन सरकार उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है। कई बार सरकार से बात हुई हमेशा उन्हें आश्वासन दे कर टाल दिया जाता है, लेकिन उनकी समस्याओं का हल नहीं किया जाता। सरकार की हठ से परेशान होकर वे धरना करने को मजबूर है। इसी कड़ी में आज विधायक की कोठी के बाहर महापड़ाव रखा गया, जोकि 24 घंटे का है इसके बाद भी अगर सरकार की कान पर जूं नहीं रेंगती तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही वह अपनी मांगों पर डटी रहेंगी व अपनी मांगों को पूरा करवा कर ही रहेंगी।

                                       (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                                       (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma