प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी आशा वर्कर, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

10/22/2020 5:40:16 PM

गोहाना (सुनील): गोहाना में आशा वर्करों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए एक प्रदेश स्तरीय रैली की। इसके बाद आशा वर्करों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आशा वर्करों के प्रदर्शन के चलते गोहाना में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 



इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने जुलाई महीने में आशा वर्करों की लंबित पड़ी मांगों को पूरा करने नोटिफिकेशन लागू किया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद सरकार नींद से नहीं जागी। काफी समय से अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं कोरोना काल में उन पर सबसे ज्यादा काम का दबाव है। 

आशा वर्कर ने कहा कि एक एक आशा वर्कर बीजेपी सरकार के खिलाफ वोट नहीं देने को लेकर प्रचार करेगी। आचार संहिता खत्म होने के बाद एक एक विधायक का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा की गई नोटिफिकेशन लागू नहीं की गई तो यह विरोध जारी रहेगा। 

vinod kumar