पूर्व विधायक के भाई से मिलने पहुंचने अशोक अरोड़ा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

5/28/2017 12:02:42 PM

यमुनानगर(सुमित ओबेराय):आई.एन.एल.डी. से पूर्व विधायक रहे दिलबाग सिंह के सगे बड़े भाई और उनके पार्टनर पर उन्हीं के दफ्तर में जानलेवा हमला हुआ था। घटना के बाद से ही राजनीति से जुड़े लोगों का अस्पताल में आना जारी है। आज पूर्व विधायक के भाई का हॉल जानने आई.एन.एल.डी. के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा अस्पताल पहुंचे। 
अशोक अरोड़ा ने पूर्व विधायक के भाई पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज प्रदेश में गुंडों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं है। ऐसी घटनाअों से लगता है कि प्रदेश में जंगलराज हो। ये घटना केवल पूर्व विधायक से जुड़ी नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों की सुरक्षा का मामला है। ये सरकार की नाकामी है क्योंकि लोगों को सुरक्षा देना उन्हीं की जिम्मेवारी है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए। अगर ये लोग जल्दी नहीं पकड़े जाते तो हम सरकार को मजबूर कर देंगे कि ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आए और उन्हें जल्द से जल्द पकड़े।

वहीं अरोड़ा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े दुःख के साथ कहना पड़ता है कि प्रदेश में पुलिस का डर खत्म हो गया है क्योंकि यदि कानून का डर होता तो ऐसी घटना न होती। सरकार केवल तबादलों में लगी हुई है पिछले ढाई साल में अब तक 4 डी.जी.पी. बदलना इस बात का सबूत है कि सरकार को अपने अधिकारियों पर विश्वास नहीं है। सरकार को तबादलों को छोड़कर सख्ती से लोगों के जान माल की सुरक्षा करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आई.एन.एल.डी. के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा के प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के ऑफिस में 4 बदमाशों ने सरेआम घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में राजा और उनके दोस्त संजीव गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्हें एक निजी अस्पताल के आई.सी.यू. में भर्ती करवाया गया है।