यमुनानगर पहुंचे अशोक अरोड़ा, कांग्रेस विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का दिया न्यौता

3/23/2023 8:08:14 PM

यमुनानगर(सुमित): कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा आज यमुनानगर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विपक्ष आपके समक्ष का कार्यक्रम का न्यौता दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के बार में दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष आज जनता के बीच कोई काम नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर जगह जनता की आवाज को उठाने का काम कर रही है। हुड्डा के राज में कोई आंदोलन या प्रदर्शन नहीं हुआ, लेकिन प्रदेश सरकार के राज में हर कोई सड़को पर है।

बता दें कि प्रदेश में विधानसभा 2024 के चुनावों को लेकर सरगर्मियां विशेष तेज हो चुकी है। राजनीतिक पार्टियां कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए अलग-अलग तरीके से कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं। यमुनानगर में कांग्रेस विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा जमुना नगर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है, जब विपक्ष जनता की समस्या को सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वैसे तो यह काम सत्ता पक्ष का होता है, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग जब जनता की आवाज ना सुने और उनकी आवाज को दबाने का काम करें तो विपक्ष की भी भूमिका बनती है कि वह जनता की आवाज सुने और जनता की मांग सरकार तक पहुंचाएं।

अशोक अरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की इससे पहले भी हरियाणा में 10 साल हुड्डा का राज रहा लेकिन इस तरीके से आंदोलन या प्रदर्शन प्रदेश में नहीं हुआ। जिस तरीके से आज किसान कर्मचारी व अन्य संगठन सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब तो लोग भी यह मानते हैं कि हुड्डा का राज इस सरकार से अच्छा रहा है उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी पिछली बार में रह गई है तो आने वाले समय में इसको भी दूर की जाएगी।   

           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma