अशोक अरोड़ा को फिर मिली इनेलो की कमान

10/13/2018 10:26:39 AM

चंडीगढ़(धरणी): इंडियन नैशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी की राज्य इकाई के नए पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है। अशोक अरोड़ा एक बार फिर इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के बड़े पुत्र डा. अजय सिंह चौटाला को प्रदेश के प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विधायक जसविंद्र सिंह संधू, सतवीर वर्मा, ओमप्रकाश माटा, राजिंद्र बिसला पूर्व विधायक और चौधरी सुनील यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामकुमार सैनी विधायक, वेद नारंग विधायक, बूटा सिंह लुक्खी और ईश्वर पलाका महासचिव नियुक्त किए गए हैं।

सैक्रेटरी के पद पर बलदेव सिंह घनघस, रामकुमार ऐबला और महेंद्र सिंह चौहान नियुक्त किए गए हैं। पूर्व विधायक रामपाल माजरा को संगठन सचिव बनाया गया है।  राज्य प्रवक्ता का कार्यभार प्रवीण आत्रेय और प्रचार सचिव का पदभार राजकुमार रिढाऊ को दिया गया है। पूर्व मंत्री सुभाष गोयल खजांची के पद पर होंगे, जबकि नीति और कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) ओ.पी. चौधरी होंगे। शेर सिंह बडशामी भूतपूर्व विधायक अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष होंगे। नछत्र सिंह मल्हान कार्यालय सचिव और मुख्य मीडिया को-आर्डिनेटर प्रो. हरबंस सिंह होंगे।

Rakhi Yadav