कर्त्तव्यों को भूलकर मंचों पर ठुमके लगा रहे मनोहर सरकार के मंत्री: अशोक अरोड़ा

7/3/2018 9:22:39 AM

कुरुक्षेत्र(पंकेस): हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने राज्य सरकार के मंत्रियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनोहर सरकार के मंत्री अपने कर्त्तव्यों को भूलकर सार्वजनिक मंचों पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ठुमके लगा रहे हैं। सरकार का कर्त्तव्य लोगों के जान-माल की रक्षा करना और उनके अधिकारों को दिलाना है। वह अपने पुराने साथियों से मिलने व सैक्टर-5 के लोगों की समस्याएं जानने के लिए पहुंचे थे। 

अरोड़ा ने थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के बारे में भी कहा कि सुधा ने कभी राजनीति में विपक्ष का मुंह नहीं देखा है क्योंकि वह तो पंचांग देखकर चुनावों से पहले ही पार्टियां बदलते रहते हैं।

Nisha Bhardwaj