लोहारू के अशोक सिंघल बने असम के कैबिनेट मंत्री, भारी मतों से हासिल की जीत

5/11/2021 1:43:56 PM

ब्यूरो:  असम के 15वें मुख्यमंत्री बने भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्व सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, इसके अलावा अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई गई थी।  कैबिनेट  मंत्रियों में से एक कैबिनेट मंत्री हरियाणा से भिवानी जिले से हैं।   लोहारू विधानसभा के गांव नकीपुर निवासी अशोक सिंघल असम राज्य की देकिअजुली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को 37854 वोटों से हराकर दोबारा से जीत हासिल की थी। 

अशोक सिंघल बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी थे इससे पहले भी 2016 में बीजेपी पार्टी के कैंडिडेट थे और 34995 वोटों से विजय हुए थे। अशोक सिंघल के पिताजी स्वर्गीय परमानंद सिंगल करीब 50 वर्ष पहले गांव नकीपुर से व्यापार करने के लिए परिवार सहित असम राज्य में जाकर रहने लगे थे। उनका पूरा परिवार देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर व्यापार कर रहे हैं।ऑ

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha