बीजेपी के खिलाफ जमकर बरसे अशोक तंवर

5/5/2019 9:57:15 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सिरसा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक तंवर ने फतेहाबाद के विभिन्न गांव का दौरा किया। अशोक तंवर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी के द्वारा लोगों को धर्म के नाम पर बांटा गया है। अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के राज में विकास हुआ है और आने वाले दिनों में भी कांग्रेस का राज आते ही विकास की गति तेजी पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में जमीनों के दाम आसमान पर थे और किसान राजा था।

अशोक तंवर ने गांव बरसीन में लोगों को संबोधित करते हुए नया नारा भी दिया उन्होंने कहा कि लोग बीजेपी रोडपति बना दें कांग्रेस आने के बाद कांग्रेस ने करोड़पति बना देगी। किसानों की जमीनों के दाम बढ़ कर दुगने हो जाएगे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में कांग्रेस का राज आने के बाद रेल लाइन लाने का कार्य किया जाएगा जो कि गांव बरसीन से होकर गुजरेगी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 

Naveen Dalal