तंवर ने खट्टर सरकार पर लगाया 3 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप (VIDEO)

3/26/2018 6:04:11 PM

चंडीगढ़(धरणी): कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने खट्टर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। तंवर ने बताया कि यहां यमुनानगर में अवैध रूप से चल रही माईनिंग में करीब तीन लाख करोड़ का घोटाला हुआ है, तंवर का कहना है कि यह घोटाला खट्टर सरकार की शय पर हुआ है। माईनिंग के माध्यम से भाजपा सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है। यमुना के सभी क्षेत्रों में इसी प्रकार की अवैध माईनिंग चल रही है। तंवर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गैर कानूनी माइनिंग चल रही है और करीब 3 लाख करोड़ का घोटाले का अनुमान है।



तंवर ने कहा कि, माइनिंग के माध्यम से भाजपा सरकार जनता को लूट कर ले जाएगी, यमुना के सभी क्षेत्र में इसी प्रकार की माइनिंग चलती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस एक-एक मुद्दे पर सरकार के खिलाफ चार्जशीट लेकर आएंगे। वे जब भी कहीं मिलेंगे तो एक नए मुद्दे का खुलासा करेंगे।

तंवर ने प्रेसवार्ता में एक वीडियो भी दिखाया जिसमें हरियाणा में चल रहे अवैध खनन की फुटेज है। तंवर ने बताया कि यमुनानगर में 13 घाट हैं जिसमें से 8 घाटों पर रेत खनन की अनुमति मिली है और सात हजार टन दिन में निकाल सकते हैं। लेकिन यहां पर प्रतिदिन 1 लाख टन से ऊपर का खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम इसकी जानकारी मुख्यमंत्री और राज्यपाल को चिट्ठी के माध्यम से देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी और जनता को सरकार की नीयत के बारे में बताएगी कि जिस तरह से खनन कार्य जारी है उससे खतरा बहुत बड़ा है।

Punjab Kesari