BREAKING: अशोक तंवर तृणमूल कांग्रेस में शामिल, ममता बनर्जी जल्द करेंगी हरियाणा को दौरा

11/23/2021 6:26:09 PM

नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस से अलविदा कहने के लंबे अरसे बाद पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने आज तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने आज नई दिल्ली में ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की। चर्चा है कि ममता बनर्जी जल्द ही हरियाणा का दौरा करेंगी। अशोक तंवर ने टीएमसी ज्वाइन करने से पहले साऊथ एवेन्यू स्थित 'अपना भारत मोर्चा' के कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी।

विधानसभा चुनावों से पहले छोड़ी थी कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए अशोक तंवर का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ छत्तीस का आंकड़ा था। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टी में टिकट वितरण को लेकर अशोक तंवर की भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ गहमागहमी हो गई थी। तंवर अपने समर्थकों की टिकट कटने से नाराज थे। फिर अशोक तंवर ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam