शहीद मंदीप की पत्नी के आरोपों पर बोले तंवर- सरकार का ऐसा सलूक सही नहीं

6/3/2017 1:01:37 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):सीएम सीटी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे, वहां वे जिले के कर्ण लेक पर पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने शहीद मनदीप सिंह की पत्नी द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि यह कही न कही सरकार शहीदों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को शहीदों के परिवारों से किए गए वादों को पूरा करना व उन्हें सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह आए थे और शहीद के परिवार ने उनसे मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया और उनकी पत्नी को ड्यूटी से भी बदला गया यह शहीद का अपमान है। 

वहीं, हुड्डा की CBI जांच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ है। हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हुड्डा) का नाम बदले जाने पर अशोक तंवर ने कहा कि यह सरकार नाम बदलने के सिवा कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने राजीव गांधी और नेहरू के नाम पर बने स्टेडियम के कई जगह नाम बदले। मीडिया ने उनसे सवाल किया कि कहीं हुड्डा की वजह से तो यह नाम नहीं बदला गया ?  तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो यह सरकार की छोटी सोच है। सरकार को विकास की ओर ध्यान देना चाहिए, ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए। वही एस.वाई.एल. के मुद्दे पर बोलते हुए तंवर ने कहा कि इनेलो इस मुद्दे पर सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक कर रही है। अगर इनेलो चाहती तो पानी आज से 10 साल पहले आ जाता।