कांग्रेसी नेता अशोक तंवर बोले, हम कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने पंजाब जाएंगे

1/16/2017 3:57:39 PM

चंडीगढ़ (धरणी): पंजाब में इलैक्शन का जोर देखते हुए हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि अगर पंजाब में उन्हें कांग्रेस के प्रचार के लिए भेजा जाता है तो वह पंजाब में प्रचार करने के लिए जरूर जाएंगे। अशोक तंवर ने कहा कि सिद्धू अपने बेबाक अंदाज के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी परिचित हैं। ऐसे में कांग्रेस से जुड़ने पर इसका फायदा कांग्रेस को मिलने वाला है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से पंजाब में चुनाव के लिए न जाने के बयान पर अशोक तंवर ने कहा कि यह हुड्डा का व्यक्तिगत फैसला है, मगर अधिकारिक तौर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने मदद मांगी है और हम टीम जरूर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने पर पूरे भारत में इसका फायदा कांग्रेस को मिलने वाला है। खासतौर पर उत्तर भारत में कांग्रेस को और भी मजबूती मिलेगी।