भ्रष्टाचार से लड़ने का ढोल पीटने वाले भाजपा घोटाले की सरकार: तंवर

3/28/2019 9:01:28 PM

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भ्रष्टाचार से लडऩे का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माइनिंग का हुआ है। भाजपा-इनेलो मिलकर यमुनानगर, पंचकूला, शिवालिक क्षेत्र, महेंद्रगढ़, दादरी व फरीदाबाद में जमकर अवैध रूप से खनन के काम में लगे हैं। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व मुख्यमंत्री कार्यालय संलिप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इसकी जांच करवाई जाएगी। चुनाव में अवैध खनन भी एक मुद्दा होगा।

वहीं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसी जो सारा घोटाला बता रही हैं। वह शायद अपने टाइम की बात कर रहे हैं, क्योंकि जो घोटाला हुआ है, वह उनके टाइम का ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टाइम में ही माइनिंग बंद थी. यह बिल्कुल साफ सी बात है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लडऩे का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार घपले और घोटाले की सरकार साबित हुई है।

Shivam