इनेलो जेजपी दोनों ही भाजपा की बी टीम: अशोक तंवर

3/9/2019 6:51:44 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सिरसा पहुंचे अशोक तंवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों का ऐलान करने में देरी करवा रही है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को भाजपा कमजोर कर रही है, तंवर ने कहा भाजपा चाहे कुछ भी कर ले,लोगों ने मन बना लिया है की कांग्रेस को वोट करेंगे।

तंवर ने कहा कि पहले चुनावों की घोषणा 5 मार्च तक होनी थी, लेकिन भाजपा चुनावों के ऐलान करवाने के में देरी करवा रही है। जब चुनाव होंगे तब लोग बता देंगे कि वो किसके साथ हैं। अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए बैठक हो रही है। चुनाव का ऐलान होते ही अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर देंगे। तंवर ने इनेलो और जेजेपी पर भी निशाना साधा, तंवर ने कहा कि ये दोनों भाजपा की बी टीम है।

Shivam