फिल्मी पर्दे पर दिखेंगे अशोक तंवर के बेटे ''अनिरुद्ध''

10/28/2018 8:48:00 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का बेटा अनिरुद्ध अब फिल्मी परदे पर नजर आएगा। 'साड्डी मर्जी' फिल्म के साथ अनिरुद्ध तंवर फिल्म दुनिया में एंट्री कर रहा है, ये फिल्म हरियाणा पंजाब पर बेस्ड होगी। फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में पंजाबी कलाकार योगराज सिंह भी नजर आएंगे। सिरसा में मीडिया से मुखातिब होते हुए फिल्म की प्रोडूसर अवंतिका तंवर ने ये जानकारी दी। फिल्म को डायरेक्टर अजय चंडोक ने किया है।



फिल्म साड्डी मर्जी के डायरेक्टर अजय चांडोक ने बताया कि इस फिल्म में खास बात ये है कि ये फिल्म पंजाबी और हरियाणवी तड़के के साथ बनाई गई है, इस फिल्म में योगराज सिंह भी दिखेंगे। फिल्म को अधिकतर पंजाब में शूट किया गया है, इस फिल्म कॉमेडी का तड़का लगा है। इस फिल्म में मां हरियाणा की है और पिता पंजाब से है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में योगराज और नीना सिंह लम्बे आरसे बाद एक साथ फिल्म में दिखेंगी।



फिल्म की प्रोड्यूसर एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका तंवर ने बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि उनके बेटे अनिरुद्ध की पहली फिल्म आ रही है। एक मां होने के नाते उन्होंने इस फिल्म में पूरी मेहनत की है। इस फिल्म में हरियाणा के बहुत से कलाकारों को मौका मिला है। खासकर सिरसा से जुड़े कई कलाकार फिल्म में दिखेंगे।

Shivam